हरदोई: कांवड़ ले कर जा रहें कावंड़िए की ट्राली से गिरकर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राजघाट से कावंड़ ले कर गोला गोकर्णनाथ जा रहा कावंड़िया चलती हुई ट्राली से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि बिलग्राम कोतवाली के बिरौली नेवादा निवासी प्रहलाद नाम का शख्स बुधवार …

हरदोई। राजघाट से कावंड़ ले कर गोला गोकर्णनाथ जा रहा कावंड़िया चलती हुई ट्राली से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

बताते हैं कि बिलग्राम कोतवाली के बिरौली नेवादा निवासी प्रहलाद नाम का शख्स बुधवार को राजघाट पर कांवड़ लेने गया हुआ था। कांवड़ लेने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्राली से गोला गोकर्णन नाथ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बिलग्राम कोतवाली के हैबतपुर के पास प्रहलाद चलती हुई ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

पढ़ें-अयोध्या में लता मंगेशकर की याद में अगस्त तक भव्य स्मृति चौक बन जाए: सीएम योगी

 

संबंधित समाचार