हरदोई: छह दिन पूर्व मारपीट में घायल वृद्धा की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरदोई/हरपालपुर। थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में छह दिन पूर्व मारपीट में घायल बृद्धा की देर रात घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी शिवकुमार पुत्र रामेश्वर ने बताया कि उसके घर में बीते 22 जुलाई को …
हरदोई/हरपालपुर। थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में छह दिन पूर्व मारपीट में घायल बृद्धा की देर रात घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी शिवकुमार पुत्र रामेश्वर ने बताया कि उसके घर में बीते 22 जुलाई को गांव के कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर आग लगाते हुए उसकी वृद्ध मां रामवती को लाठी-डंडों से जमकर पीटा था। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी।
कोई कार्यवाही न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक हरदोई से लेकर सूबे के सीएम योगी समेत राज्य महिला आयोग तक न्याय की फरियाद लगाई। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को घायल वृद्धा रामवती की तहरीर पर गांव के ही विनोद, श्याममोहन, श्यामवीर व अमित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। उसने देर रात घर में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूँछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी
पढ़ें-बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो हिस्सों में बंट गया शरीर
