बरेली: दवा लेने जा रहे बुजुर्ग की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से दवाई लेने जा रहे हैं बुजुर्ग की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना फरीदपुर के कस्बा गुलाब नगर का …

बरेली, अमृत विचार। घर से दवाई लेने जा रहे हैं बुजुर्ग की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना फरीदपुर के कस्बा गुलाब नगर का रहने वाले 65 वर्षीय राधा किशन वर्मा के बेटे योगेश ने बताया बुधवार को दोपहर के समय उनके पिता दवा लेने के लिए कस्बे में बाइक से जा रहे थे। तभी चौधरी अस्पताल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत को गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: कार सवार बदमाशों ने की पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

 

 

संबंधित समाचार