रायबरेली: जहर खाने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक युवती ने अपने घर में रखी कीटनाशक दवा को खा लिया , जिससे सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव का है। गांव की युवती कुमारी आरती (20 वर्ष) पुत्री राम कुमार ने गुरुवार की सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखी …

रायबरेली। एक युवती ने अपने घर में रखी कीटनाशक दवा को खा लिया , जिससे सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव का है। गांव की युवती कुमारी आरती (20 वर्ष) पुत्री राम कुमार ने गुरुवार की सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखी कीटनाशक दवा को खा लिया, जिसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब युवती की हालत काफी गंभीर हो गई। उसके बाद परिजन उसको लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। किंतु थोड़ी देर बाद ही उसकी सीएचसी में मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

अस्पताल के मेमो द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें-मुरादाबाद : अपराध नियंत्रण में फेल होने पर नपे दो थानेदार, एसएसपी ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार