वरुण धवन के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी ‘बवाल’, जल्द सिनेमा घरों में होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘बवाल’ उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग इस समय वारसॉ, पोलैंड में हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि ‘बवाल’ वरुण की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक होगी। ‘बवाल’ की शूटिंग में प्रतिदिन …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘बवाल’ उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग इस समय वारसॉ, पोलैंड में हो रही है।
ऐसा बताया जा रहा है कि ‘बवाल’ वरुण की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक होगी। ‘बवाल’ की शूटिंग में प्रतिदिन की 2.5 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जर्मनी शहर के हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘बवाल’ को नितेश तिवारी निर्दशित कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
पढ़ें-‘Nikita Roy and the Book of Darkness’ में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा, देखें फर्स्ट लुक
