बरेली: बीजेपी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही- मिर्जा अशफाक सकलैनी
बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विशुद्ध राजनीति से प्रेरित होकर उनको लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों ईडी और …
बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विशुद्ध राजनीति से प्रेरित होकर उनको लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों ईडी और सीबीआई का अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही है।
देश में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी राष्ट्रहित एवं जनहित में विपक्ष की मुख्य भूमिका निभा रही है। जिसमें विशेषकर गांधी परिवार जिसका इतिहास देश की आजादी से लेकर देश हित में बलिदान त्याग तपस्या संघर्ष का रहा है उनकी छवि देश और विदेश में ईमानदार वफादार लोकप्रिय नेताओं में शुमार की जाती है।
साथ ही उन्होंने कहा गांधी परिवार की छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसका कांग्रेसी जन पुरजोर विरोध कर रहे हैं और आगे भी हम शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह के माध्यम से अपनी बात देश की जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, डीजल -पेट्रोल, घरेलू रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। महंगाई बढ़ रही है गरीबों और मध्यवर्ग के लोगों का का बजट बिगड़ चुका है। हर कोई परेशान हाल है इन्हीं सब मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा तरह-तरह के प्रयास करती रहती है।
ये भी पढ़ें- बरेली: 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
