IND Vs WI : राहुल द्रविड़ ने की युवा भारतीय टीम की तारीफ, शिखर धवन के साथ लगाए ‘हम हैं चैम्पियन’ के नारे
पोर्ट आफ स्पेन। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे श्रृंखला में 3 . 0 से हराने वाली युवा टीम के ‘पेशेवरपन’ की तारीफ की है। शिखर धवन पहले भारतीय कप्तान बन गए, जिनकी अगुवाई में टीम ने वेस्टइंडीज का उसकी सरजमीं पर सूपड़ा साफ किया। द्रविड़ ने आखिरी वनडे के …
पोर्ट आफ स्पेन। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे श्रृंखला में 3 . 0 से हराने वाली युवा टीम के ‘पेशेवरपन’ की तारीफ की है। शिखर धवन पहले भारतीय कप्तान बन गए, जिनकी अगुवाई में टीम ने वेस्टइंडीज का उसकी सरजमीं पर सूपड़ा साफ किया। द्रविड़ ने आखिरी वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम में कहा ,‘‘ हम एक युवा टीम के साथ यहां आये थे । इंग्लैंड में श्रृंखला खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ी यहां नहीं थे लेकिन आप सभी ने उम्दा प्रदर्शन किया। तीनों मैचों में जबर्दस्त पेशेवरपन दिखाया।’’
राहुल द्रविड़ ने की युवा भारतीय टीम की तारीफ
राहुल द्रविड़ ने कहा ,‘‘ कुछ मुकाबले करीबी रहे और ऐसे मैचों में जीत दर्ज करना एक युवा टीम के लिए अच्छा संकेत है।’’ द्रविड़ ने कप्तान धवन की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘शिखर ने उम्दा कप्तानी की। आप सभी को शानदार प्रदर्शन के लिये शाबासी।’’ धवन ने कहा कि युवा टीम आगे जाकर और सफलता हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा ,‘‘ हम सहयोगी स्टाफ और टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हैं। आपके सहयोग के लिये आभारी हैं। गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी युवा टीम है और इसने सफलता की ओर कदम रख दिया है। आप सभी को अभी लंबा रास्ता तय करना है ।’’ अब दोनों टीमें शुक्रवार से टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेंगी।
From The #TeamIndia Dressing Room!
Head Coach Rahul Dravid & Captain @SDhawan25 applaud ? ? the team post the 3-0 win in the #WIvIND ODI series. ? ?
Here's a Dressing Room POV ? – By @28anand
P.S. Watch out for the end – expect something fun when Shikhar D is around ?? pic.twitter.com/x2j2Qm4XxZ
— BCCI (@BCCI) July 28, 2022
‘कौन हैं हम? चैम्पियन’ के नारे लगे
इसके बाद कप्तान धवन ने कहा, ‘बैटिंग और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है। हमने सीरीज से पहले जो भी बात की, लेकिन नतीजा शानदार रहा। आप यूवा प्लेयर हैं और भविष्य में काफी कुछ हासिल करेंगे, जिस तरह आप खेल रहे हैं, आप काफी दूर तक जाएंगे। इसके बाद धवन ने सभी को खड़ा होने और एकसाथ आने के लिए कहा। इसके बाद धवन ने नारे लगाते हुए पूछा- कौन हैं हम? इस पर कोच और स्टाफ समेत प्लेयर्स ने कहा- चैम्पियन। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों ने फोटो क्लिक करवाई।
ये भी पढ़ें : Chess Olympiad 2022 : चेन्नई में आज शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, लिखा स्पेशल मैसेज
