हरदोई : लकड़ी माफिया पर वन विभाग ने की कार्रवाई, सरकारी पेड़ों को चोरी से काटने का है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। जहां एक तरफ सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए वह युद्ध स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। वही लकड़ी माफिया हरियाली को नष्ट कर रहे हैं। गौसगंज से संडीला मार्ग पर पौधों के कारण विद्युत लाइन प्रभावित हो रही थी, विद्युत विभाग के कर्मियों ने पेड़ों की छंटाई के लिए …

कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। जहां एक तरफ सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए वह युद्ध स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। वही लकड़ी माफिया हरियाली को नष्ट कर रहे हैं। गौसगंज से संडीला मार्ग पर पौधों के कारण विद्युत लाइन प्रभावित हो रही थी, विद्युत विभाग के कर्मियों ने पेड़ों की छंटाई के लिए खजोहना से गौसगंज मार्ग पर सड़क के किनारे पेड़ों की छटाई अभियान चलाया।

स्थानीय कर्मचारियों के द्वारा एक सप्ताह पूर्व पेड़ो की छटाई कार्य चालू हुआ। लकड़ी माफियाओं ने पेड़ों की टहनियों की छटाई के नाम पर पांच पेड़ों को नीचे से काट दिया। दो पेड़ चिलविल, एक शीशम, दो बबूल सहित दर्जनों पेड़ों को रातों-रात साफ कर दिया। जिसकी सूचना स्थानीय मीडिया कर्मियों को मिली। मीडिया कर्मियों ने पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम रेंजर, वन दरोगा हरि नाम व प्रसार कर्ता रोहित शर्मा ने मौके की जांच की। मौके की जांच की, शिकायत सही पाई गई। दौरान आरोपी लकड़कट्टा दिलशाद पुत्र रसीद, सुरेंद्र पुत्र बाबू, सुशील पुत्र लल्लू, राजकुमार पुत्र रामगुलाम निवासी खजोहना की संलिप्तता पाई गयी। लकड़ी एक धर्म कांटा पर बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत मुकदमा लिखा गया। आरोपियों से जुर्माना की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जुर्माना न जमा किए जाने पर न्यायालय के निर्देश पर कानूनी विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें –अयोध्या में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- भगवान राम को भी था मोदी का इंतजार

संबंधित समाचार