रामनगर: 30 सितंबर को होगी टीईटी की परीक्षा, तैयारी में जुटा विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा हर साल कराई जाने वाली टीईटी की परीक्षा इस साल 30 सितंबर को प्रदेश भर में होगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि टीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षा …

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा हर साल कराई जाने वाली टीईटी की परीक्षा इस साल 30 सितंबर को प्रदेश भर में होगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गुरुवार को शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि टीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षा के लिए में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। बताया कि आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई तक रखी गई थी। बताया कि अध्यापक पात्रता की प्रथम व द्वितीय की परीक्षा 30 सितंबर को तय की गई है। इसके लिए आवेदन की तिथि 28 से बढ़ाकर चार अगस्त की गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त की गई है। बताया कि हर साल हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण भी जल्द किया जाएगा। पहली बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर की जाएगी।

संबंधित समाचार