आगरा : गोलीकांड में घायल बिल्डर की हुई ब्रेन डेथ, जानें क्या है मामला
आगरा, अमृत विचार। बीती 14 जुलाई को गोलीकांड में घायल हुए बिल्डर राजीव गुप्ता की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टरों ने उनकी ब्रेन डेथ होने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी …
आगरा, अमृत विचार। बीती 14 जुलाई को गोलीकांड में घायल हुए बिल्डर राजीव गुप्ता की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टरों ने उनकी ब्रेन डेथ होने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी पर इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय भी हॉस्पिटल पहुंच गए।
बताते चलें न्यू शाहगंज कालोनी निवासी बिल्डर राजीव गुप्ता को 14 जुलाई को टीएसआर मॉल स्थित कार्यालय में दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली सिर और दूसरी गर्दन में लगी। साझीदार अशोक तोमर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोलियां चलाई थीं। एक गोली दीवार में लगी थी। पुलिस ने अशोक तोमर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
राजीव गुप्ता का हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। उनके भाई संतोष गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर ने साफ बोल दिया है कि इन्हें ले जाइए। कुछ नहीं हो सकता है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि डॉक्टर ने बताया है कि ब्रेन डेथ हो चुकी है।
यह भी पढ़ें –बहराइच: ईंट कारोबारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, कोयले के दाम और GST से हैं परेशान
