लखीमपुर-खीरी: लिलौटीनाथ मंदिर के महंत से विधायक ने की हाथापाई, चार घंटे बंद रहे कपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। गुरुवार को थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में स्थित पौराणिक लिलौटीनाथ मंदिर परिसर अखाड़ा बन गया। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का विरोध करने पर सदर विधायक ने महंत और वाहन पार्किंग के कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। इससे नाराज पुजारियों ने मंदिर के कपाट बंद कर दिए, जिससे चार घंटे तक …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। गुरुवार को थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में स्थित पौराणिक लिलौटीनाथ मंदिर परिसर अखाड़ा बन गया। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का विरोध करने पर सदर विधायक ने महंत और वाहन पार्किंग के कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। इससे नाराज पुजारियों ने मंदिर के कपाट बंद कर दिए, जिससे चार घंटे तक पूजा-अर्चना बंद रही।

गुरुवार को भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा अपने कार्यकर्ताअ ों के साथ मंदिर पर भंडारा करने के लिए गए थे। जहां पर गाड़ियों को स्टैंड पर खड़ा करने को लेकर विधायक के साथियों और स्टैंड के कर्मचारियों के बीच का विवाद होने लगा। इस पर सदर विधायक भड़क गए। उन्होंने पार्किंग लको गलत बताते हुए अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोक होने लगी। बवाल बढ़ता देख मंदिर के पुजारी महंत रोहित गिरि आदि भी मौके पर पहुंच गए और अवैध वसूली की बात को लेकर सदर विधायक से कड़ा एतराज जताया।

इस पर बातचीत अधिक बढ़ गई और गाली गलौज के साथ ही दोनों पक्षों ने बाहें समेत ली। लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हालात को काबू किया लेकिन, तब तक बात काफी बिगड़ चुकी थी और पुजारियों ने मंदिर के कपाट बंद कर ताला डाल दिया। इससे वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुअ ों में भगदड़ मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी।

सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीअो संजय नाथ तिवारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महंत सहित मंदिर से जुड़े लोगों से वार्ता की। मंदिर के महंत रोहित गिरि ने आरोप लगाया की विधायक और उनके लोगों ने न सिर्फ मंदिर के पुजारियों से मारपीट और अभद्रता की, बल्कि मंदिर परिसर में बने पार्किंग स्टैंड के लोगों से भी मारपीट करके रुपये वाला थैला भी छीन ले गए। थैले में करीब 40 हजार रुपये थे। इससे नाराज होकर पुजारियों ने मंदिर में ताला डाल दिया।

मंदिर के पुजारियों ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की बात भी कही। उधर सदर विधायक योगेश वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में अवैध पार्किंग चल रही है। इसके जरिए श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की जा रही है। घटना सूचना पर पहुंचे सीओ धौरहरा संजय नाथ तिवारी व महंतों की बीच काफी लंबी वार्ता हुई। पुलिस-प्रसाशन के काफी समझाने पर महंतों ने मंदिर खोल दिया। बताया जा रहा है कि बाद में विधायक ने फोन पर महंतों से माफी भी मांगी है।

मंदिर खोलवा दिया गया है। महंतों की तरफ से तहरीर दी गई है, जांच की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी—संजय नाथ तिवारी, सीओ धौरहरा।

बवाल के चलते दहशत में रहे शिवभक्त, मची अफरा-तफरी
लिलौटी नाथ मंदिर पर हुए बवाल से शिव भक्त दहशत में आ गए। उनमें अफरा-तफरी मच गई। तमाम शिव भक्त बिना पूजा-अर्चना किए हुए ही वापस लौट गए। बवाल शांत होने के बाद जब चार घंटे बाद कपाट खुले तब तक भक्तों की संख्या नाममात्र की रह गई थी।

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में स्थित पौराणिक लिलौटी नाथ मंदिर पर सावन के महीने में हजारों शिवभक्तों की भीड़ रहती है। यहां जिले के अलावा आसपास के जिले के लोग भी भोले नाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। इससे यहां काफी भीड़भाड़ रहती है। मंदिर कैंपस में मेला भी लगता है। जिस वक्त बवाल हुआ। उस वक्त मंदिर शिवभक्तों से खचाखच भरा हुआ था। सैकड़ों भक्त लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब बवाल हुआ तो उनमें हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।

मेले में खरीदारी कर रहीं महिलाएं, बच्चे और उनके साथ आए अभिभावक सहम गए और किसी तरह से वहां से निकलकर अपने घरों को लौट गए। इससे मंदिर परिसर खाली हो गया। वहां पुलिस के जवान ही दिख रहे थे। हालांकि मामला शांत होने के बाद जब चार घंटे के बाद मंदिर के कपाट खुले तो शिवभक्तों ने वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

पहले भी कई बार मारपीट को लेकर चर्चा में रहे हैं सदर विधायक
लिलौटीनाथ मंदिर पर मारपीट को लेकर एक बार फिर चर्चा में आए सदर विधायक इससे पहले भी गाली-गलौज करने और मारपीट करने के किस्से उनके सामने आ चुके हैं। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में ब्लाक नकहा में ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता और सदर विधायक योगेश वर्मा के बीच पर्चा वापस करने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस लाइन में जब राजनाथ आए थे। तब भी विधायक ने एक दरोगा को देख लेने की धमकी दी थी। सदर कोतवाली में भी गाली-गलौज की थी।

स्टैंड पर 15 रुपये बाइक व 30 रुपये कार के जा रहे वसूले
लिलौटी नाथ मंदिर पर लगे वाहन स्टैंड पर बाइक चालकों से 15 रुपये और कार स्वामियों से 30 रुपये की वसूली की जा रही है। इस वसूली को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

मैं मंदिर गया था। इस दौरान वहां एक गरीब साइिकल वाले से स्टैंड के कर्मचारी जबरन रुपये मांग रहे थे। जैसे ही उसने मुझे देखा। दौड़कर आया और मुझे पूरी बात बताई। जब मैने कहा कि सरकार ने सारे ठेके पट्टे निरस्त कर दिए हैं तो जबरन वसूली क्यों की जा रही है। मेरे सवाल पूछने पर स्टैंड के कर्मचारी अभद्रता करने लगे। मारपीट का आरोप निराधार है—योगेश वर्मा, सदर विधायक।

संबंधित समाचार