लखनऊ: बिस्किट का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकास नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बिस्किट खरीदने के लिए 10 रुपये देकर पड़ोसी अधेड़ ने चार वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकास नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बिस्किट खरीदने के लिए 10 रुपये देकर पड़ोसी अधेड़ ने चार वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिस्किट का लालच देकर बुलाया था
एसीपी महानगर जया शांडिल्य ने बताया कि पीड़ित बच्ची गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी राज वाल्मिकी ने उसे बिस्किट खिलाने का लालच देकर पास में बुलाया और 10 रुपये का नोट थमा दिया। इसके बाद बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा। जब बच्ची रोने लगी तो उसे छोड़ दिया।
रोते हुए मासूम घर पहुंची तो मां ने कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद गुस्साए परिजन राज के घर पहुंचे लेकिन वह घर पर नहीं था। बच्ची की मां की शिकायत पर विकास नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सात माह की बेटी के हत्यारोपी पिता व सौतेली मां गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
