बरेली: चार ग्रामीणों पर मगरमच्छ ने किया हमला, दहशत में लोग, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी गांव ठिरिया खेतल में मगरमच्छ ने 4 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। जब यह सूचना ग्रामीणों और फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा व घायल धर्मपाल के घर पहुंची तो वे तुरंत नदी किनारे पहुंचे। उन्होंने देखा चारों लोग घायल अवस्था में पड़े …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी गांव ठिरिया खेतल में मगरमच्छ ने 4 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। जब यह सूचना ग्रामीणों और फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा व घायल धर्मपाल के घर पहुंची तो वे तुरंत नदी किनारे पहुंचे। उन्होंने देखा चारों लोग घायल अवस्था में पड़े थे। लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने उन्हें तुरंत ही अपने कार में बैठा कर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण खेतों पर काम करने व मछली पकड़ने के लिए बहगुल नदी किनारे गए थे। गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर निवासी धर्मपाल और ठिरिया खेतल निवासी छोटे खां, मोनिस व जाहिद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। कुंडा में मगरमच्छ होने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ बहगुल नदी से निकलकर सूखे क्षेत्र में आ जाता है। ग्रामीण जब खेतों में काम करने जाते हैं तो मगरमच्छ उन पर हमला कर देता है, इससे पहले भी मगरमच्छ कई बार लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है।

क्षेत्रीय अधिकारी वन विभाग कमल गुप्ता ने बताया कि नदी मगरमच्छ का प्राकृतिक निवास है। नदी के पास से गुजरते समय लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर मगरमच्छ किसी के घर में घुस गया है तो उसे पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : बरेली: ऋतु पुनिया को ADM (प्रशासन) और राकेश गुप्ता को मिली सिटी मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार