बलकौर सिंह ने बेटे Sidhu Moose Wala का टैटू बनवा कर किया बेटे याद, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मौत के दो महीने हो चुके है। पर उनके फैंस अब भी उनको नहीं भुला पा रहे, सोशल मीडिया पर उनके फैंस का दर्द आज भी काफी दिखता है। मूसेवाला के माता-पिता भी अपने बेटे के चले जाने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर …

मुंबई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मौत के दो महीने हो चुके है। पर उनके फैंस अब भी उनको नहीं भुला पा रहे, सोशल मीडिया पर उनके फैंस का दर्द आज भी काफी दिखता है। मूसेवाला के माता-पिता भी अपने बेटे के चले जाने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, उस वीडियो में वो अपने बेटे का टैटू अपने हाथ पर बनवाते दिख रहे हैं।

आज भी बेटे के जाने का दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। अब उन्होंने अपने बेटे का पुरा चेहरा अपने हाथ पर बनवाया है जिसमें सिद्धू पगड़ी पहने और साथ ही हाथ में एक गन लिए नजर आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की सबसे ज्यादा चर्चित तस्वीर में से एक है।

काफी भावुक है ये वीडियो:

अपने एक गाने में सिद्धू मूसेवाले ने कहा था कि उनके जाने के बाद लोग उनका टैटू बनवाएंगे। उनकी ये बात सच निकली, सिद्धू के फैंस काफी ज्यादा उनके टैटू बनवा रहे है और अब उनके पिता ने भी अपने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए उनका टैटू अपने हाथ पर बनवाया है। ये पल सिद्धू के परिवार के लिए काफी ज्यादा भावनात्मक पल था जिसने अभी हाल ही में अपने बेटे को खोया है।

पढ़ें-‘लाइगर’ का गाना ‘वाट लगा देंगे’ रिलीज, धमाकेदार अंदाज में नजर आएं Vijay Deverakonda

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका