बहराइच: फर्जी सिपाही बन ठगी और वसूली करने वाले चार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर लोगों से वसूली करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि बरामद तमंचा और कारतूस को पुलिस ने सीज कर दिया है। विशेश्वरगंज थाना …
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर लोगों से वसूली करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि बरामद तमंचा और कारतूस को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों मार्ग और गांवों में रात को स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या यूपी 32 एलबी 8925 पर चार लोग जांच करते थे। वाहन सवार चार लोग अपने को सिपाही बताकर लोगों धौंस में लेकर वसूली अभियान चला रहे थे। शुक्रवार रात को वाहन पर सवार चार लोग ग्राम पंचायत डिगितपुरवा के मजरा कुर्मी पुरवा गांव पहुंचे। यहां पर सभी ने गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद पुत्र राजाराम से अपने आपको पुलिस बताते हुए उकेलिप्तस के पेड़ को बिना परमिट के काटे जाने की बात कही। साथ ही चारों फर्जी सिपाहियों ने 20 रुपए की मांग की। रुपए न देने पर सभी ने मुकदमा लिखाने की बात कही।
हिरासत में लिया गया
ग्रामीण को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार रात 9.30 बजे प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी, एसएसआई कैसर खां, दिनेश मिश्रा, दिनेश यादव और दिनेश चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख फर्जी सिपाही वाहन छोड़कर भागने लगे।।जिस पर पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी से पूछताछ की गई तो सभी फर्जी सिपाही बनकर वसूली किए जाने की बात कुबूल की। इस पर सभी को हिरासत में लिया गया।
एसओ ने बताया कि चारों फर्जी सिपाहियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, धमकी देने और धारा 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पहचान गोंडा जनपद के कौडिया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव निवासी अजय सिंह पुत्र भारत सिंह, सतीश सिंह पुत्र बुधई सिंह, बाराबंकी के राम नगर कटेहरी निवासी पिंटू सिंह उर्फ अरुण सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह और गोंडा के करनैल गंज थाना क्षेत्र के शिव लाल पुरवा गांव निवासी श्री राम मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई है।
वाहन के दोनों तरफ लिखाया पुलिस
प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि इन सभी के बीते सप्ताह से क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करने की सूचना मिल रही थी। फर्जी सिपाही बनने वाले लोगों के वाहन के आगे और पीछे पुलिस लिखा था। जबकि क्षेत्र की पुलिस गांव गांव जाकर ऐसा कोई काम नहीं कर रही थी। ऐसे में पुलिस उनकी तलाश में लगी थी।
पढ़ें-अयोध्या: शिक्षक नहीं लेगें कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, बनेगी रणनीति
