अयोध्या: 10 हजार से अधिक लाभार्थियों की फंस सकती है वृद्धावस्था पेंशन, अपात्रता को लेकर उठ रहे सवाल
अयोध्या। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के करीब 10500 लाभार्थियों की पेंशन रुक सकती है। बार-बार समय दिये जाने के बाद भी लाभार्थियों की ओर से आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी नहीं करायी जा रही है। ऐसे में अपात्रता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जिले में वृद्धावस्था पेंशन के करीब 52 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें …
अयोध्या। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के करीब 10500 लाभार्थियों की पेंशन रुक सकती है। बार-बार समय दिये जाने के बाद भी लाभार्थियों की ओर से आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी नहीं करायी जा रही है। ऐसे में अपात्रता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
जिले में वृद्धावस्था पेंशन के करीब 52 हजार लाभार्थी हैं, जिनमें से अभी तक 10500 ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिसके कारण उनकी पेंशन रोकी जा सकती है। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को चालू वित्तीय वर्ष की पेंशन की पहली किस्त का आधार बेस्ड भुगतान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसी को लेकर लाभार्थियों को शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी करानी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई को लगातार जोर लगाया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से भी ब्लाकों के कर्मचारियों के माध्यम से लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके बाद भी लाभार्थी रुचि नहीं ले रहे हैं, जबकि लाभार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है कि वे अपना आधार कार्ड बैंक पासबुक की छाया प्रति और मोबाइल नंबर कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें जिससे कि लाभार्थियों की पेंशन समय से प्राप्त होने में कोई गतिरोध न हो। आधार प्रमाणीकरण कराने को लेकर रोजाना शासन से मानीटरिंग हो रही है। वहीं दूसरी ओर करीब जिन लाभार्थियों नेअभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है उनमें अपात्र भी शामिल होने की संभावना है।
अनीता यादव, सीडीओ
इस बाबत समाज कल्याण विभाग को 5 अगस्त तक ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। लाभार्थियों से भी अपील की जा रही है कि वे अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें।
पढ़ें-पीलीभीत: यूपी के 11 जिलों के फार्मासिस्ट ने खोला मोर्चा, कहा- CMO के सस्पेंशन तक जारी रहेगा विरोध
