हल्द्वानी: रात भर बरसे मेघा, 191 एमएम तक हुई बारिश
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बारिश हल्द्वानी में रिकार्ड की गई है। इस भावर इलाके में पर्वतीय क्षेत्रों से ज्यादा बरसात हुई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार की पूरी रात 191 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इसका असर शुक्रवार को रहा। पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। हवा में ठंडक होने की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बारिश हल्द्वानी में रिकार्ड की गई है। इस भावर इलाके में पर्वतीय क्षेत्रों से ज्यादा बरसात हुई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार की पूरी रात 191 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
इसका असर शुक्रवार को रहा। पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। हवा में ठंडक होने की वजह से बदरी हटने के बाद निकली धूप की तपन से भी लोग तंग नहीं हुए।
जिले में हुई कुल बारिश के मुकाबले हल्द्वानी में 73 फीसदी बारिश रिकार्ड की गई। रातभर झमाझम बारिश हुई और सुबह जाकर बंद हुई। प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में चौबीस घंटै में नैनीताल टाउन में 13, कोश्याकुटोली में आठ, धारी में तीन, बेतालघाट व रामनगर में सात-सात, कालाढूंगी में नौ और मुक्तेश्वर में 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
जिले में कुल वर्षा 262 एममए रिकार्ड की गई, जबकि औसत बारिश 34 एमएम हुई। इसका असर दूसरे दिन दिखा और मौसम खुला रहा, कहीं कहीं मामूली बूंदाबांदी हुई। हल्की धूप भी खिली, लेकिन उमस ने ज्यादा तंग नहीं किया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी में न्यूनतम 25.1 व अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
