हरदोई: टप्पेबाजी करते हुए पुलिस ने देवरानी-जेठानी समेत तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पूर्व सभासद के यहां भीख मांगने पहुंची देवरानी-जेठानी ने मौके का फायदा उठाते हुए वहां से कपड़े चोरी कर लिया। चोरी के इस मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आई महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि कोतवाली शहर के इदरीस गंज मोमिनाबाद चौराहे पर …

हरदोई। पूर्व सभासद के यहां भीख मांगने पहुंची देवरानी-जेठानी ने मौके का फायदा उठाते हुए वहां से कपड़े चोरी कर लिया। चोरी के इस मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आई महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि कोतवाली शहर के इदरीस गंज मोमिनाबाद चौराहे पर कपड़े की थोक और फुटकर की दुकान है। पूर्व सभासद दुकान के मालिक मोहम्मद अच्छन ने बताया कि उनका कपड़े का थोक का कारोबार है। अक्सर ही कुछ हल्का सा रिजेक्ट माल आ जाता है। जिन्हें जरूरत मंदो को दे दिया जाता है।

गुरुवार को तीन महिलाएं दुकान पर पहुंची और मुफलिसी की दुहाई दी। पूर्व सभासद ने तीनों महिलाओं की मदद करने लगे। इसी बीच शातिरपन की माहिर महिलाओ ने वहां कपड़ों से भरा एक पूरा पैकेट छिपा लिया और पार कर ले गई। जिस वक्त महिलाएं चोरी को अंजाम दे रही थी, उसी बीच दूसरी तरफ से दुकानदार का बेटा कामरान आ रहा था। उसने महिला की इस पूरी करतूत को देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ी गई महिलाएं कोतवाली शाहबाद के अल्लापुर की रहने वाली गीता, शिववती और रामेश्वरी है।दुकानदारों का कहना है कि ये महिलाएं अक्सर ही मार्केट में आती रहती है। इससे पहले भी इस तरह की टप्पेबाज़ी को अंजाम दे चुकी है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में खुल सकते हैं और भी राज

पूर्व सभासद के यहां से टप्पेबाज़ी करते हुए पकड़ी गई महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को भरोसा है कि पूछताछ में तमाम ऐसी बातें सामने आएंगी,जो कई तरह के राज़ खोल सकती हैं। हालांकि लोगों का कहना है तीनों महिलाएं गरीबी और बदहाली का हवाला देते हुए शहर के किसी न किसी कोने में भीख मांगते हुए नज़र आ जाएगी। माना जा रहा है कि पुलिस पूरे इत्मिनान के साथ पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: कंपनी का कर्मचारी ही निकला चोर, चोरी के सामान सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार

संबंधित समाचार