हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय में दो प्राध्यापकों का स्वागत और पांच की विदाई, समारोह में खुशी के साथ नम हुईं आंखें
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राध्यापकों के स्वागत और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों में एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ आंखें नम हो गईं। स्थानांतरण होकर दूसरे महाविद्यालय जाने वाले पांच प्राध्यापकों डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. रजनी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राध्यापकों के स्वागत और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों में एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ आंखें नम हो गईं।
स्थानांतरण होकर दूसरे महाविद्यालय जाने वाले पांच प्राध्यापकों डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. संध्या गरकोटी और डॉ. मंजू कांडपाल के सम्मान में विदाई समारोह वहीं दूसरे महाविद्यालयों से स्थानांतरित होकर आए डॉ. नीता शाह और डॉ. दिनेश जोशी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित होने वाले प्राध्यापकों ने कॉलेज की पुरानी यादों को साझा किया और सहयोगी शिक्षकों का आभार जताया। इस दौरान प्राध्यापकों की आंखें नम हो गईं।
इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित ने विदा होने वाले प्राध्यापकों को शुभकामनाएं और नए प्राध्यापकों का स्वागत किया। समारोह का कुशल संचालन डॉ. ललिता जोशी ने किया।
