लखनऊ : 250 रुपये मेहनताना बुजुर्ग के लिए बना काल…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राजधानी के सआदतगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब 250 रूपये मेहनताना मांगने पर दबंगों ने ई-रिक्शा चालक के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने के बाद दबंग वहां मौके से भाग निकले। इसके बाद बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ …

लखनऊ । राजधानी के सआदतगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब 250 रूपये मेहनताना मांगने पर दबंगों ने ई-रिक्शा चालक के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने के बाद दबंग वहां मौके से भाग निकले। इसके बाद बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि यह मामला गुरुवार की देर रात सआदतगंज थानाक्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला का है। यहा का रहने वाला अयाज शहर में ई-रिक्शा चलाता है। बता दें कि मंगलवार को अयाज पड़ोसी फैजान के कहने पर निशातगंज घरेलू सामान पहुंचाने लगाया था। इस पर अजाया ने 250 रुपये मेहनताना मांगा तो इस पर फैजान ने किराया देने से इंकार कर दिया। गुरुवार की रात अयाज फैजान से अपना मेहनताना मांगने लगा। आरोप है कि रुपयों को देने के बदले फैजान गाली-गलौज करने लगा।

इसी बीच उसके साथी रिजवान और सलमान भी वहां पहुंच गए और अयाज को पीटने लगे। बता दें कि बेटे की पिटाई होता देख अयाज के पिता मुजीद उसे बचाने पहुंचे और मामला शांत करने लगे। आरोप है कि फैजान के साथियों ने अयाज को छोड़कर उसके पिता को पीटने लगे।

जब मुजीद बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा तो आरोपी पीड़ित को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। आनन-फानन परिजन मुजीद को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध में सआदतगंज कोतवाली प्रभारी सैय्यद अहमद मेंहदी जैदी ने बताया, “250 रुपया ई-रिक्शा के किराए को लेकर विवाद था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई थी। तीन आरोपियों को को शुक्रवार सुबह पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें:- संभल : पत्नी की गर्दन काटकर पति ने की हत्या, दहेज में 10 लाख रुपये की कर रहा था डिमांड

संबंधित समाचार