बरेली: दहेज में मांगे पांच लाख तो सदमे में गई पिता की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। इस बात से सदमे में आकर महिला के पिता ने दम तोड़ दिया। बारादरी के सेटेलाइट स्थित न्यू विशाल मेगा मार्ट के पास की रहने वाली संध्या कुमारी ने बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी …

बरेली, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। इस बात से सदमे में आकर महिला के पिता ने दम तोड़ दिया। बारादरी के सेटेलाइट स्थित न्यू विशाल मेगा मार्ट के पास की रहने वाली संध्या कुमारी ने बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी 2021 को कुसुम नगर निवासी अंकित पटेल के साथ हुई थी।

आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। परिवार न टूटे इसके लिए महिला सब कुछ सहती रही। इसकी जानकारी जब उसके पिता को हुई तो उनकी सदमे में आकर मौत हो गई। इसके बाद भी ससुरालियों ने उसे पांच लाख रुपये की मांग करते रहे और रुपये न देने पर 21 मई को पीटकर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने अब पति अंकित पटेल समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  बरेली: रो-रो कर मर्डर की कहानी बताने वाला गेंदन लाल ही निकला सुनील का हत्यारोपी

संबंधित समाचार