हरदोई: जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, इलाके में सनसनी
हरदोई। जिस पिता ने अपना खून पसीना बहा कर औलाद को पाला पोसा उसी औलाद ने जरा सी जमीन के लालच में अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। जानकारी के अनुसार पिहानी कस्बे के मोहल्ला सर्कसपुरा निवासी 50 वर्षीय नवी को उसके …
हरदोई। जिस पिता ने अपना खून पसीना बहा कर औलाद को पाला पोसा उसी औलाद ने जरा सी जमीन के लालच में अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। जानकारी के अनुसार पिहानी कस्बे के मोहल्ला सर्कसपुरा निवासी 50 वर्षीय नवी को उसके पुत्र आरिफ ने जुम्मे की देर शाम चाकू मार दिया गंभीर रूप से घायल कर दिया।
नबी को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया इस बीच नबी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का कारण भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा बताया गया है । कलयुगी पुत्र द्वारा पिता की हत्या की खबर जिसने सुनी वह ही औचक रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर : अधेड़ की लकड़ी के पटरे से मारकर हत्या, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
