बरेली: साइबर ठगी का नया पैतरा, जूस जैकिंग फ्रॉड से उड़ा रहे रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अगर आप अपने मोबाइल फोन को रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमा हॉल समेत एयरपोट पर लगे चार्जिंग प्वाइंट पर चार्ज करते हैं तो आप जूस जैकिंग फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। देखते ही देखते आपके खाते की सारी रकम साइबर ठगों के खाते में चली जाएगी। इसलिए जब भी अपने फोन …

बरेली, अमृत विचार। अगर आप अपने मोबाइल फोन को रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमा हॉल समेत एयरपोट पर लगे चार्जिंग प्वाइंट पर चार्ज करते हैं तो आप जूस जैकिंग फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। देखते ही देखते आपके खाते की सारी रकम साइबर ठगों के खाते में चली जाएगी। इसलिए जब भी अपने फोन को चार्ज करें तो अपने चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

साइबर अपराधी रोज ठगी के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। चोरी, लूट और छिनैती से अधिक घटनाएं साइबर ठगी की हो रही हैं। एडीजी, आईजी, एसएसपी और एसपी सिटी कार्यालय के साथ साथ थानों पर रोज जिले में लगभग 20-25 शिकायतें पहुंच रही हैं। कभी बिल जमा करने के नाम पर, कभी पैसा कटने पर कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर तो कभी नौकरी का लालच देकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं।

अब देश में नई तरीके से ठगी शुरू हो गई है। इसके तहत साइबर अपराधी रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमा हॉल समेत एयरपोर्ट के पास लगे चार्जिंग प्वाइंट पर लगे केबिल के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। ऐसे में जब भी मोबाइल वहां पर चार्जिंग के लिए लगाया जाता है तो साइबर ठग फोन को हैक कर अकाउंट में सेंध लगा देते हैं। राजधानी समेत कई बड़े शहरों में इस तरह की घटना हो चुकी हैं।

गांव के लोगों से ज्यादा शहर के लोग बनते हैं निशाना
देश में हुए सर्वे की मानें तो गांव के रहने वाले लोग शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में साइबर ठगी का कम शिकार होते हैं। गांव में 10 में से एक व्यक्ति साइबर ठगों के झांसे में फंसता है। वहीं शहर में रहने वाले पांच में से दो लोग ठगों का शिकार हो जाते हैं।

1930 पर तुरंत करें शिकायत
साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस अफसर से मिलने का इंतजार न करें। बल्कि तुरंत 1930 पर फोन लगाएं। यह नंबर देश में काम करता है और इस नंबर की खास बात यह है कि अगर रुपये वॉलेट से जंप कराए गए हैं तो यह उन्हें भी ट्रैस करके वहीं पर रोक देता है। इसके साथ ही अगर रुपये एक से ज्यादा बार कटे हैं तो पैसे कटने के मैसेज पर एक नंबर होता है। उस नंबर को नोट कर 1930 पर दर्ज कराएं।

साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जूस जैकिंग फ्रॉड के माध्यम से खातों से रुपये उड़ाए जा रहे हैं। इसलिए अपने फोन को सही जगह पर ही चार्ज करें—मुकेश प्रताप सिंह, एसपी क्राइम।

यह भी पढ़ें- बरेली: डोडा तस्करी के चार आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात