अयोध्या: मांझा जमथरा में ध्वस्तीकरण को लेकर भाजपा के भी तेवर तीखे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मांझा जमथरा में कथित अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अब भाजपा भी मुखर हो गई है। भाजपा नेता विशाल मिश्र ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर माझा जमथरा में आवास धवस्तीकरण पर राहत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। श्री मिश्र ने कहा कि यदि वहां प्राधिकरण …

अयोध्या। मांझा जमथरा में कथित अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अब भाजपा भी मुखर हो गई है। भाजपा नेता विशाल मिश्र ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर माझा जमथरा में आवास धवस्तीकरण पर राहत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

श्री मिश्र ने कहा कि यदि वहां प्राधिकरण द्वारा आवासों के नक्शे पास नही किए जा सकते थे तो इतने पड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कैसे और किन अधिकारियों के संरक्षण में इतने लम्बे समय से की गयी। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त नजूल विभाग के किन अधिकारियों के संरक्षण में वहां पर खतौनी में नामांतरण व मकान निर्माण चलते रहे इसकी भी जांच की मांग उठाई है।उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि आम आदमी अपनी पाई पाई जोड़कर किसी तरह जमीन और सर पर छत की व्यवस्था कर पता है। भाजपा नेता ने पीड़ितों को राहत देते हुए दोषियों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की मांग की है।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्तीकरण को लेकर हुई तैयारियां, 10 घंटे के लिए बेघर होंगे 7 हजार लोग

संबंधित समाचार