एशिया की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, चीन को पछाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ओ.पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल $11.3 बिलियन की संपत्ति के साथ एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उन्होंने चीन की यांग हुइयैन ($11 बिलियन) को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। चीन में रियल एस्टेट सेक्टर के नकदी संकट से जूझने के बीच यांग ने अपनी …

नई दिल्ली। ओ.पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल $11.3 बिलियन की संपत्ति के साथ एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उन्होंने चीन की यांग हुइयैन ($11 बिलियन) को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। चीन में रियल एस्टेट सेक्टर के नकदी संकट से जूझने के बीच यांग ने अपनी आधी से अधिक संपत्ति गंवा दी है।

जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की कुल नेटवर्थ 17.7 अरब डॉलर है। जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ़्रास्ट्रक्चर की दिग्गज कंपनी है। सावित्री जिंदल के 9 बच्चे हैं. इस ग्रुप की स्थापना इनके पति ओमप्रकाश जिंदल ने की थी, जिनकी 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तब से लेकर इस ग्रुप को कभी स्कूल न जाने वाली सावित्री जिंदल चला रही हैं और अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों को छू रही हैं. इनकी कुल संपत्ति में केवल दो सालों में लगभग 12 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई है।

इसके चलते, अरबपतियों की लिस्ट में जिंदल समूह 91वें स्थान पर है। 2020 में 4.8 बिलियन डॉलर से 2022 में 17.7 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। सावित्री जिंदल दुनिया की सबसे अमीर लिस्ट में टॉप 13 महिला अरबपतियों में शामिल हैं।

बता दें, जिंदल ग्रुप बिज़नेस के अलावा राजनीति में भी सक्रिय रहा है। सावित्री जिंदल भूपिंदर सिंह सरकार में हरियाणा में मंत्री रह चुकी हैं। पति की मृत्यु के बाद उनके बेटे सज्जन जिंदल JSW स्टील चलाते हैं और नवीन जिंदल जिंदल स्टील एंड पावर का संचालन करते हैं।

सावित्री जिंदल के अलावा इस लिस्ट में Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर, फ़ार्मा प्रमुख USV Pvt Ltd की लीना तिवारी और किरण मजूमदार शॉ सहित अन्य भारतीय अरबपति महिलाओं का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : वो 3 प्रतिज्ञाएं … जिसकी वजह से 22 साल से नहीं नहाया बिहार का ये शख्स

संबंधित समाचार