उत्तराखंड: आफत की बारिश से कई सड़कें बंद, बागेश्वर में नाले में बही कार, बाल-बाल बचे दो सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों बारिश के रूप में आसमान से आफत बरस रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार भूस्खलन होने और नदी नाले उफान पर होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बागेश्वर के गरुड़ तहसील में शुक्रवार रात बारिश से नाला उफान पर था। इस दौरान कार संख्या यूके 02 ए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों बारिश के रूप में आसमान से आफत बरस रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार भूस्खलन होने और नदी नाले उफान पर होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बागेश्वर के गरुड़ तहसील में शुक्रवार रात बारिश से नाला उफान पर था। इस दौरान कार संख्या यूके 02 ए 1099 रियूनी लखमार वाली सड़क में तेज बहाव में करीब 150 मीटर तक बह गई। गनीमत रही कि कार बड़े पत्थरों में फंस गई। रियूनी लखमार निवासी चालक महेश सिंह नेगी और हरीश राम तेज बहाव में 100 मीटर दूर तक बह गए, उन्हें हल्की चोट आई हैं।

इधर, नैनीताल जिले में आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल-भवाली के अलावा छीड़ाखान-अमजड़, कोंता-कुकड़, भूल्यूटी मोटर मार्ग, सिल्टोना-बजेड़ी, फतेहपुर बेल बसानी दो स्थानों पर मार्ग, बजून अधौड़ा- फतेहपुर भौंर्सा-पिनरौ, कैंची-हरतपा, बानना मोटर मार्ग आदि मार्ग मलबा आने व भूस्खलन की वजह से बंद हैं।

बागेश्वर में कल से ही तेज बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। मलबे से 10 सड़कों पर आवागमन बाधित है। जिला प्रशासन ने बंद सड़कों को खोलने के लिए लोडर मशीन लगाए हैं। बारिश के कारण बागेश्वर-दफौट, सौंग-खलीधार, भयूं-गुलेर, कपकोट-पोलिंग-गैरखेत, पोथिंग-शोभाकुंड, भानी-हरसिग्याबगड़, कमेड़ीदेवी-भैंसूड़ी, बड़ी-पन्याली, मुनार बैंड-सूपी, लीली, धमरघर-माजखेत समेत दो मुख्य जिला और नौ ग्रामीण सड़कें आवागन के लिए बंद हो गई हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।

पिथौरागढ़ जिले में 25 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा चीन सीमा का संपर्क कटा है। धारचूला के एलधारा में शुक्रवार रात भूस्खलन से मची तबाही के बाद सेना व पुलिस की टीम रेस्क्यू कर रही है। कई मकान व स्कूल बोल्डरों की चपेट में आकर ध्वस्त हो चुके हैं।

संबंधित समाचार