बहराइच: पुलिस का खुलासा- दुष्कर्म के प्रयास पर बहू और पत्नी ने गला दबाकर की थी बुजुर्ग की हत्या
बहराइच। जिले गंगापुरवा राम नगर सेमरा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने 24 जुलाई को बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इससे नाराज पत्नी ने बहू के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस को फांसी लगाने की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई तो …
बहराइच। जिले गंगापुरवा राम नगर सेमरा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने 24 जुलाई को बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इससे नाराज पत्नी ने बहू के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस को फांसी लगाने की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई तो पुलिस की जांच बदल गई। बहू और पत्नी ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर बहू और पत्नी को जेल भेज दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा के मजरा गंगापुरवा निवासी राजपति यादव (60) की 24 जुलाई को मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने वृद्ध द्वारा फांसी लगाये जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
थानाध्यक्ष राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाकर किए जाने की हुई। जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही परिवार के लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में परिवार के लोग टूट गए। पत्नी ने बहू के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक वेदराम यादव, आकाश प्रजापति, सौरभ, प्रेम लता राय, बिंदू देवी की टीम ने मृतक की पत्नी रेखा और बहू सोनी पत्नी संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
चौकीदार ने दर्ज कराया मुकदमा
थानाध्यक्ष राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि हत्या की पुष्टि होने के बाद परिवार का कोई सदस्य मुकदमा नहीं लिखा रहा था। जिस पर गांव के चौकीदार की तहरीर पर दोनों लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किन्नर गुरु की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
