कर्नाटक KCET 2022 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दिया था उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अम्यर्थियों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी है वे ऑफिशियल वेबसाइट kea.kar.nic.in, karresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर …

जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दिया था उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अम्यर्थियों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी है वे ऑफिशियल वेबसाइट kea.kar.nic.in, karresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें परीक्षा का आयोजन 16 जून, 17 और 18 जून 2022 को किया गया था। प्रोविजनल आंसर-की 22 जून 2022 को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 25 जून 2022 तक का समय दिया गया था। वहीं अब प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस आसान स्टेप्स से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट kea.kar.nic.in, karresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए KCET 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

 

संबंधित समाचार