एक विवाह ऐसा भी: मौत के 30 साल बाद धूमधाम से रचाई शादी, देखें Video
बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। शोभा और चंदप्पा की शादी मौत के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं। पूरी रीति-रिवाज से यह शादी हुई, लेकिन इस कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन नहीं थे। इस शादी का वीडियो …
बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। शोभा और चंदप्पा की शादी मौत के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं। पूरी रीति-रिवाज से यह शादी हुई, लेकिन इस कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन नहीं थे। इस शादी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो वायरल हो गया है।
शोभा और चंदप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में पारंपरिक तरीके से शादी कर ली। उनकी मृत्यु के 30 साल बाद ये शादी हुई। यह कोई साधारण शादी नहीं थी, यह एक ‘प्रेथा कल्याणम’ या ‘मृतकों की शादी’ थी।
प्रेथा कल्याणम, परंपरा के तहत जन्म के दौरान मरने वालों की शादी कराई जाती है। यहां के समुदाय इसे अपनी आत्मााओं का सम्मान करने का एक तरीका मानते हैं। एक यूट्यूबर एनी अरुण ने इस पूरी शादी की वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। दुल्हा-दुल्हन का नाम शोभा और चंदप्पा बताया जा रहा है।
यूट्यूबर ने ट्वीट किया, मैं आज एक शादी अटेंड कर रहा हूं। आप पूछ सकते हैं कि यह एक ट्वीट के लायक क्यों है। वास्तव में दूल्हे की मृत्यु हो गई है, और दुल्हन भी मर चुकी है। लगभग 30 साल पहले और उनकी शादी आज है। एनी अरुण के 20-ट्वीट के थ्रेड के मुताबिक़ शादी उतनी ही औपचारिक थी, जितनी किसी भी नियमित शादी के लिए होती है। फर्क सिर्फ इतना था कि असली दूल्हा-दुल्हन की जगह उनके पुतले का इस्तेमाल किया गया था।
उन्होंने बताया, यहां, यह एक गंभीर परंपरा है। बच्चे के जन्म में मरने वालों के लिए, आमतौर पर उनकी शादी दूसरे बच्चे से कर दी जाती है, जो बच्चे जन्म के दौरान मर जाते हैं। सभी रीति-रिवाज किसी भी शादी की तरह ही होते हैं। दो परिवार एक-दूसरे के घर जाएंगे. सगाई के लिए। इस शादी में बारात और ‘सप्तपदी’ भी शामिल थी। शादी समारोह का वीडिया सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि इस शादी में बच्चे और अविवाहित शामिल नहीं हो सकते। परंपराओं के हिसाब से उन्हें यह शादी देखने की इजाज़त नहीं होती।
सिर्फ शादी अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि खाने के मेन्यू में फिश फ्राई, चिकन सुक्का, कडले बलियार, इडली के साथ मटन ग्रेवी भी मेन्यू का हिस्सा थे। उन्होंने अपने आख़िरी ट्वीट में बताया, …और इस तरह यह जोड़ा हमेशा के लिए खुशी से ‘जीवन’ जीता है! शायद बाद के जीवन में!।
Newlyweds entering the grooms house as couple for the first time. pic.twitter.com/23lnj4cpfh
— AnnyArun (@anny_arun) July 28, 2022
Finally yummy food. Fish fry, Chicken Sukka, Kadle Balyar, Mutton gravy with idly ?
And the couple 'lives' happily ever after! Probably in the afterlife! pic.twitter.com/rDUfW8foer
— AnnyArun (@anny_arun) July 28, 2022
ये भी पढ़ें : चूहे मारने के लिए टमाटर पर लगाया जहर, खुद मैगी में डालकर खा लिया, हुई मौत
