प्रयागराज : जिले में जल्द बनेगा पक्षी विहार, शासन ने शुरू की तैयारियां
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में जल्द ही एक पक्षी विहार का निर्माण होने जा रहा है। करछना के कछारी इलाके में पक्षी विहार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि पक्षी विहार के लिए गंगा के कछार में जमीन …
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में जल्द ही एक पक्षी विहार का निर्माण होने जा रहा है। करछना के कछारी इलाके में पक्षी विहार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि पक्षी विहार के लिए गंगा के कछार में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए वन तथा अन्य संबंधित विभागों से कहा गया है। जमीन चिह्नित करने के साथ जल्द इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
इसके साथ ही कर्जन पुल को संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है तो अरैल में कुंभ संग्रहालय के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा झूंसी के कनिहार झील को चंद्रखेखर आजाद की तरह विकसित किए जाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
यह भी पढ़ें –पीलीभीत में सुरक्षित नहीं पति की जिंदगी, सीतापुर करा दो तबादला
