बरेली: साइबर क्राइम सेल ने फतेहगंज पश्चिमी के युवक के 30 हजार रुपये कराए वापस
बरेली, अमृत विचार। साइबर क्राइम सेल बरेली द्वारा पांच दिन के अंदर दो लोगों के साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए पैसे वापस कराने का सराहनीय कार्य सामने आया है। इससे पहले एक युवक के भी रुपये साइबर क्राइम सेल की वजह से 52 दिन बाद वापस आए थे। थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मढ़ौली गांव …
बरेली, अमृत विचार। साइबर क्राइम सेल बरेली द्वारा पांच दिन के अंदर दो लोगों के साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए पैसे वापस कराने का सराहनीय कार्य सामने आया है। इससे पहले एक युवक के भी रुपये साइबर क्राइम सेल की वजह से 52 दिन बाद वापस आए थे।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मढ़ौली गांव निवासी देवेश कुमार पुत्र दौलत राम के खाते से साईबर ठगों ने तीन दिन पहले 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत उसने एसएसपी सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज से की थी। एसएसपी ने इस मामले को लेकर साइबर सेल को आवश्यक निर्देश देते हुए रुपये वापस दिलाने की बात कही थी।
देवेश कुमार ने एसएसपी कार्यालय मे शिकायत दर्ज करायी कि उनके ग्राम प्रधान के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को पंचायत विभाग का अधिकारी बताकर प्रधान को गांव मे नल लगाने हेतु निधि प्रधान करने के लिये गूगल पे का नम्बर मांगा। ग्राम प्रधान द्वारा गूगल पे इस्तेमाल न करने के कारण देवेश कुमार का गूगल पे नम्बर दे दिया। जिसके पश्चात अज्ञात व्यक्ति द्वारा देवेश कुमार को भ्रमित कर उनके गूगल-पे से 80 हजार रूपये निकाल लिये थे। जिसको लेकर एसएसपी सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए , देवेश कुमार की निकली धनराशि में से तीस हजार रूपये को आवेदक के खाते में वापस करवाये गये।
इस बारे में एसएसपी ने लोगों को जागरूक करते हुए अपील की है किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें। जिससे साईबर अपराध को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें- बरेली: पुजारी ने लगाया कब्जे का आरोप, एसएसपी से शिकायत
