बरेली: नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक नगर पंचायत बिशारतगंज में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में संचालित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा आज उत्तर प्रदेश की जनता लगातार बढ़ रही महंगाई से त्रस्त एक बार फिर भाजापा …

बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक नगर पंचायत बिशारतगंज में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में संचालित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा आज उत्तर प्रदेश की जनता लगातार बढ़ रही महंगाई से त्रस्त एक बार फिर भाजापा की योगी सरकार ने लोगों को झूठे सपने दिखा कर ठगा। आज मध्य वर्ग से लेकर गरीब आदमी परेशान हाल है अब नगर पंचायत के चुनाव आने वाले हैं। इसलिए एक बार फिर भाजापा के लोग लोगों को गुमराह करने के लिए हवा हवाई घोषणाएं करने आ जाएंगे।

इसलिए अब जनता को सावधान रहना है किसी के बहकावे में नहीं आना है। कांग्रेस पार्टी का संगठन पूरी ईमानदारी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में लगातार आम लोगों की समस्याओं को उठा रहा है। उनके लिए संघर्ष कर रहा है यही कारण है भाजपा के लोग भयभीत हैं और वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ईडी के माध्यम से लगातार कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, सांसद राहुल गांधी जी को पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। वह शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर भाजापा के लोगों को और इस तानाशाही सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, जिला महासचिव सैयद गुलफाम मियां, युवा नेता सैयद बिलाल, जाहिद अंसारी, कोनेन अंसारी, राकेश सागर, कामरान खान, ग़ुलाम नबी, वसीम अंसारी, शानू, मुजाहिद, कादिर, अनीस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बंदरों के आतंक से निपटने के लिए शहर में छोड़े गए लंगूर

 

 

संबंधित समाचार