केरल: लेखक पर यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला दर्ज
कोझिकोड (केरल)। यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन के खिलाफ एक अन्य लेखिका ने इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई है। लेखिका ने यहां कोयिलैंडी पुलिस में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि चंद्रन ने फरवरी 2020 में शहर …
कोझिकोड (केरल)। यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन के खिलाफ एक अन्य लेखिका ने इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई है। लेखिका ने यहां कोयिलैंडी पुलिस में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि चंद्रन ने फरवरी 2020 में शहर में एक पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर चंद्रन के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक लेखिका ने पिछले सप्ताह लेखक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने अप्रैल में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान चंद्रन पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि तब से लेखक फोन पर लगातार उसे परेशान कर रहा था। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यौन उत्पीड़न संबंधी आरोपों के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। बहरहाल, चंद्रन के फरार होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। इस बीच, यहां की एक अदालत ने आरोपी द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला शनिवार को दो अगस्त तक स्थगित कर दिया।
ये भी पढ़ें – मुंबई के संबंध में राज्यपाल की टिप्पणी से सहमत नहीं हूं: शिंदे
