बरेली: बंदरों के हमले से छत से गिरा युवक, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानपुर निवासी 21 वर्षीय आदेश पाराशरी शनिवार को लगभग 4:00 बजे छत पर किसी काम से गया था तब बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह तीन मंजिला छत से नीचे गली में गिरा गया। उसके नीचे गिरने के बाद भी बंदरों ने …

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानपुर निवासी 21 वर्षीय आदेश पाराशरी शनिवार को लगभग 4:00 बजे छत पर किसी काम से गया था तब बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह तीन मंजिला छत से नीचे गली में गिरा गया। उसके नीचे गिरने के बाद भी बंदरों ने उस पर नीचे आकर हमला बोल दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने पहुंच कर बंदरों के झुंड को भगाया। उपचार के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसको निजी अस्पताल ले गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: पहले जमीन गई … अब जान, नौकरी न मिलने पर 8 महीने से धरने पर बैठे किसान की मौत, प्रशासन बोला- अब देंगे मुआवजा

 

 

 

 

संबंधित समाचार