लखनऊ : उपभोक्ता परिषद बिजली दरों में कमी के लिए दाखिल करेगा याचिका
लखनऊ, अमृत विचार। नोएडा क्षेत्र में बिजली दरों में 10 प्रतिशत छूट की तर्ज पर प्रदेश के अन्य हिस्सों में दरों में कमी की मांग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद इसके लिए जल्द राज्य विद्युत नियामक आयोग में याचिका दाखिल करेगी। पिछले दिनों आयोग ने नई बिजली दरों की घोषणा …
लखनऊ, अमृत विचार। नोएडा क्षेत्र में बिजली दरों में 10 प्रतिशत छूट की तर्ज पर प्रदेश के अन्य हिस्सों में दरों में कमी की मांग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद इसके लिए जल्द राज्य विद्युत नियामक आयोग में याचिका दाखिल करेगी।
पिछले दिनों आयोग ने नई बिजली दरों की घोषणा की थी। प्रदेश में बिजली वितरण करने वाली पावर कॉरपोरेशन की सहायक कंपनियों के क्षेत्र में दरें यथावत रखी गई हैं। जबकि निजी क्षेत्र नोएडा पावर कंपनी के क्षेत्र में 10 प्रतिशत की छूट की व्यवस्था की गई है।
परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि दरों में कमी के लिए लगातार मांग की जा रही है, पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छूट के बाद भी नोएडा पावर कंपनी पर बिजली उपभोक्ताओं का लगभग 579 करोड़ रुपये निकल रहे हैं, जबकि प्रदेश की पांच बिजली कंपनियों मध्यांचल, पूर्वांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल व केस्को के विद्युत उपभोक्ताओं का लगभग 25,133 करोड़ रुपयेे निकल रहे हैं।
यह भी पढ़ें –मथुरा: हिंदूवादी नेताओं ने क्यों किया विधानसभा घेराव का ऐलान?, इस मामले ने पकड़ा तूल
