कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से 700 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 700 तीर्थयात्रियों का एक जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहलगाम और बालटाल आधार शिविर के लिए रविवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की …

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 700 तीर्थयात्रियों का एक जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहलगाम और बालटाल आधार शिविर के लिए रविवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 26 वाहनों में तीर्थयात्रियों का 31वां जत्था यहां भगवती नगर यात्री निवास से रविवार सुबह रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 384 तीर्थयात्री 14 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद पहलगाम शिविर के लिए 331 तीर्थयात्रियों को लेकर 12 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 30 जून से अब तक भगवती नगर आधार शिविर से कुल 142,665 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने तीन विधायकों को किया सस्पेंड, प्रभारी अविनाश पांडे ने बताई ये बात

संबंधित समाचार