काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, शेयर किया पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। यह फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने के मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए …
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिये हैं। काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। यह फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी।
फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने के मौके पर काजोल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का आभार जताया है। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। इसमें उनकी तीस साल के सफर की चुनिंदा फिल्मों को संजोया गया है।
इस वीडियो में उनकी फिल्म ‘बेखुदी’, ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’, ‘गुप्त’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फना’, ‘माय ने इज खान’, ‘हैलिकॉप्टर इला’ और ‘त्रिभंग’ की झलक है।
काजोल ने वीडियो के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘कल किसी ने पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं? वास्तव में इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि उन सभी के प्रति गहरी कृतज्ञता की भावना है, जिन्होंने बिना किसी शर्त के मुझ पर बेशुमार प्यार लुटाया है! 30 साल पूरे होने पर चीयर्स, गिनती अभी जारी है….!!’
पढ़ें-पवन सिंह और कल्पना का नया गाना ‘तोहरा में जान हमार बा’ रिलीज, एक्टर्स की दिखी केमिस्ट्री
