पीलीभीत: आवारा सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला, दूसरे मकान में जा रहे थे जानवरों को चारा डालने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आवारा सांड एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। दूसरे मकान में बंधे जानवरों को चारा डालने जा रहे बुजुर्ग किसान पर रास्ते में घूम रहे आवारा सांड ने हमला बोल दिया। ब़ुजुर्ग को कई पटकी मार दी। चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने लाठी फटकार कर सांड को भगाया, लेकिन बुजुर्ग …

पीलीभीत, अमृत विचार। आवारा सांड एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। दूसरे मकान में बंधे जानवरों को चारा डालने जा रहे बुजुर्ग किसान पर रास्ते में घूम रहे आवारा सांड ने हमला बोल दिया। ब़ुजुर्ग को कई पटकी मार दी। चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने लाठी फटकार कर सांड को भगाया, लेकिन बुजुर्ग की जान नहीं बचाई जा सकी। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसइया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (65) खेती करते थे। उनके गांव में ही दो मकान हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह जागने के बाद दूसरे मकान में बंधे जानवरों को चारा डालने के लिए जा रहे थे। मकान से कुछ पहले ही रास्ते में आवारा सांड खड़ा था, जिसने अचानक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सुबह का वक्त था तो चहलकदमी कम ही थी। सांड़ ने बुजुर्ग को कई बार पटखनी मारी।

सड़कों पर इस तरह डेरा जमाए रहते हैं आवारा पशु
सड़कों पर इस तरह डेरा जमाए रहते हैं आवारा पशु

बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हुए और लाठी फटकार कर सांड को भगाया। परिवार वाले भी आ गए। आनन-फानन में बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों ने आवारा सांड को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम न किए जाने पर नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: महज सात सौ रुपये के लिए ग्रामीण की हत्या, खेत में मिला शव

संबंधित समाचार