अयोध्या: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावा गांव के मजरे मिस्रौली में रविवार की सुबह प्रापर्टी डीलर व पूर्व बीडीसी सदस्य अफसर जावेद ने लाइंसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है पूराकलंदर थाना क्षेत्र …
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावा गांव के मजरे मिस्रौली में रविवार की सुबह प्रापर्टी डीलर व पूर्व बीडीसी सदस्य अफसर जावेद ने लाइंसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है पूराकलंदर थाना क्षेत्र सरियावा गांव के मजरे मिस्रौली के निवासी 40 साल अफसर जावेद पुत्र मो वाहिद रविवार को अपने घर में बैठे थे इसी दौरान उन्होंने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार में हडकंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
परिवार वालों के अनुसार अफसर जावेद जमीन खरीदने बेचने का कार्य करते थे। एक वर्ष से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना को लेकर अपने स्तर से जांच कर रही है।
पढ़ें-लखनऊ : मकान नहीं माफिया के नाम की दे रहा धमकी, प्रापर्टी डीलर ने प्लाट दिलाने के नाम पर हड़पे 18 लाख
