पीलीभीत: प्लॉट और कार न दे पाई विवाहिता तो पीटकर घर से निकाला, मायके आकर भी की मारपीट, जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। दहेज में प्लॉट और कार की मांग पूरी न होने पर गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब वह मायके आकर रहने लगी तो वहां आकर भी दहेज का दबाव बनाया और इनकार करने पर पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज …

अमृत विचार, पीलीभीत। दहेज में प्लॉट और कार की मांग पूरी न होने पर गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब वह मायके आकर रहने लगी तो वहां आकर भी दहेज का दबाव बनाया और इनकार करने पर पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर शिकंजा कसा है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला निवासी ममता पुत्री ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 3 मार्च 2016 को जहानाबाद क्षेत्र के सहगवां नगरिया गांव निवासी मनोज पुत्र लीलाधर से हुई थी।

मायके वालों ने सामर्थ्य के हिसाब से दान दहेज दिया था। कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में 500 गज का प्लॉट और कार की मांग शुरू कर दी। इसे पूरा करने में असमर्थता जताई गई तो विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

20 अप्रैल को ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। वह मायके आकर रहने लगी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग मायके आए और दोबारा मारपीट की। बचाने पर परिवार के सदस्यों को भी पीटा।

कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मनोज कुमार, ससुर लीलाधर, सास ऊषा देवी पर दहजे उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: आवारा सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला, दूसरे मकान में जा रहे थे जानवरों को चारा डालने

संबंधित समाचार