हरदोई: गड्ढे में गिर कर बालक की हुई मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रधान ने ग्राम सचिवालय में भराव कराने के लिए वहीं बगल में गड्ढा खुदवाया था। शनिवार की शाम वहां खेल रहा बालक उसी गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अरवल थाने के खिम्मापुरवा मजरा कुचिला बिजना में हादसा होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि अरवल थाने के खिम्मापुरवा …

हरदोई। प्रधान ने ग्राम सचिवालय में भराव कराने के लिए वहीं बगल में गड्ढा खुदवाया था। शनिवार की शाम वहां खेल रहा बालक उसी गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अरवल थाने के खिम्मापुरवा मजरा कुचिला बिजना में हादसा होने से हड़कंप मचा हुआ है।

बताते हैं कि अरवल थाने के खिम्मापुरवा मजरा कुचिला बिजना में ग्राम सचिवालय में भराव कराने के लिए प्रधान ने वहीं बगल में गड्ढा खुदवाया था। बरसात के चलते उस गड्ढे में पानी भर गया। शनिवार की शाम गांव के मनोहर लाल का 5 वर्षीय पुत्र नितिन वहीं पर खेल रहा था।इसी बीच खेलते-खेलते नितिन उसी गड्ढे में गिर गया।इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

तमाम कोशिशों के बाद किसी तरह बालक नितिन को बेहोशी हालत में गड्ढे से बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मनोहर लाल के तीन बच्चे थे। जिनमें दो बेटे और एक बेटी। नितिन की इस तरह हुई मौत की खबर सुनते ही उसकी मां संजनी पछाड़ मार कर गिर पड़ी। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मनोहर लाल भी सदमें में है। नितिन के भाई-बहन भी बेहाल हो गए हैं। इसका पता चलने पर वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

प्रधान को ठहराया गया ज़िम्मेदार

खिम्मापुरवा मजरा कुचिला बिजना में गड्ढे में गिर कर हुई बालक की मौत के लिए वहां के प्रधान को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि सचिवालय में भराव के बाद प्रधान ने खोदे गए गड्ढे को बंद नहीं कराया, जिसके चलते बच्चे की मौत हुई।बालक नितिन के घर वाले ही नहीं, बल्कि गांव के लोग भी ग़म के साथ-साथ गुस्से में है।

पढ़ें-बाराबंकी: सरयू नदी के नाले में डूब कर 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, बरामद किए गए शव

संबंधित समाचार