CWG 2022 : पिता बनाना चाहते थे बॉक्सर, अब वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, जानें कौन हैं जेरेमी लालरिनुंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहे। यानी कि उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 300 किलो वजन उठाया और …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहे। यानी कि उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 300 किलो वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान जेरेमी लालरिनुंगा क्लीन एंड जर्क राउंड में दो मौकों पर चोट खा बैठे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

Image

 वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास
मिजोरम के रहने वाले 19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा कुछ महीने पहले ही ठान लिया था कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर ही दम लेंगे। इस साल मई में जेरेमी लालरिनुंगा ने अपने फोन के वॉलपर पर लगाई गई राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक की तस्वीर पोस्ट की थी। अब जेरेमी लालरिनुंगा के पास सचमुच मे गोल्ड मेडल आ चुका है।

पिता बनाना चाहते थे बॉक्सर
जेरेमी लालरिनुंगा का कहना है कि मेरे पिता लालमैथुआवा 90 के दशक की शुरुआत में आइजोल में बॉक्सिंग सर्किट में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई और कई पदक जीते। लेकिन, आर्थिक तंगी के चलते वह स्थानीय बिजली निर्माण विभाग (PWD) में नौकरी करने के लिए मजबूर हुए। मेरे पिता मुझे बॉक्सर बनाना चाहते थे। मैंने अपने पिता को देखकर पहले बॉक्सिंग की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मैंने वेटलिफ्टिंग को अपना करियर चुना।

Image

बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
जेरेमी ने 2018 के समर यूथ ओलंपिक में लड़कों के 62 किग्रा वर्ग भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके साथ ही जेरेमी यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे। फिर जेरेमी ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। जेरेमी लालरिनुंगा ने पिछले साल आयोजित राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के पुरुषों की 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालिफाई किया था।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल, चोट के बावजूद नहीं मानी हार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव