पंतनगर के पास सड़क हादसे में हरदोई निवासी युवक की मौत
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मूलरूप से धर्मपुर हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय गोविंद हल्दी पंतनगर में किराये के मकान में …
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
मूलरूप से धर्मपुर हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय गोविंद हल्दी पंतनगर में किराये के मकान में रहता था और वह छतरपुर स्थित आरएमसी फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 10 बजे के आसपास वह हल्दी पंतनगर से फैक्ट्री जा रहा था। जैसे ही वह पत्थरचट्टा टांडा मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक सामने से जानवरों का झुंड आ गया। इससे वह जानवरों के झुंड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से घायल गोविंद को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी।
