UP में 7 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ-कानपुर के पुलिस कमिश्नर बदले, देखें लिस्ट
लखनऊ,अमृत विचार। यूपी सरकार ने सात सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर भी शामिल हैं। लखनऊ कमिश्नरेट में डीके ठाकुर की जगह एसबी शिरोडकर को नया कमिश्नर बनाया है। आईपीएस शिरोडकर 1993 बैच के अफसर हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कानपुर अपर पुलिस महानिदेशक बी.पी. जोगदंड …
लखनऊ,अमृत विचार। यूपी सरकार ने सात सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर भी शामिल हैं। लखनऊ कमिश्नरेट में डीके ठाकुर की जगह एसबी शिरोडकर को नया कमिश्नर बनाया है। आईपीएस शिरोडकर 1993 बैच के अफसर हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कानपुर अपर पुलिस महानिदेशक बी.पी. जोगदंड को कमिश्ररेट की जिम्मेदारी मिली है।
लखनऊ में लुलु मॉल के विवाद के बाद डीके ठाकुर को हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। हटाए गए दोनों पुलिस कमिश्नर को अभी तक कोई नई तैनाती नहीं की गई है।
पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक शाखा में तैनात विजय कुमार मौर्य को डीजी होमगार्ड लखनऊ के साथ-साथ लॉजिस्टिक शाखा भी तैनात रखा गया है।
गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी लखनऊ शाखा से हटाकर पुलिस महानिदेशक कोऑपरेटिव चल उत्तर प्रदेश लखनऊ की शाखा में तैनात किया गया है।विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड से हटाकर सीबीसीआईडी उत्तर प्रदेश की शाखा में तैनाती दी गई है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ: जरा संभलकर! फैन्टेसी के चक्कर में कहीं फंस ना जाना, इंटरनेट पर फ्रेंडशिप चैट के नाम पर चल रही हनी ट्रैपिंग
लखनऊ और कानपुर के पुलिस कमिश्नर बदले गए.@lkopolice
@kanpurnagarpol pic.twitter.com/Nb6to34CHk— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 1, 2022
