रायबरेली : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
रायबरेली, अमृत विचार । रफ्तार के कहर ने एक अधेड़ की जान ले ली। ये हादसा उस वक्त हुआ जब अधेड़ व्यक्ति साइकिल से जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट …
रायबरेली, अमृत विचार । रफ्तार के कहर ने एक अधेड़ की जान ले ली। ये हादसा उस वक्त हुआ जब अधेड़ व्यक्ति साइकिल से जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
यह दर्दनाक हादसा कोतवाली से चंद कदम दूरी पर हुआ है । क्षेत्र के गांव दुर्गा खेड़ा निवासी शिव बहादुर पाल (50 वर्ष) किसी काम से साइकिल द्वारा कहीं जा रहे थे । क्षेत्र के दरियावखेड़ा तिराहा के पास तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वो साइकिल समेत गिर गए और तेज रफ्तार ट्रैक्टर उन्हें रौंदता हुआ चला गया। जिससे उनकी मौत हो गई है। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
सड़क पर पड़ा रहा शव ,घंटों नहीं पहुंची पुलिस
ट्रैक्टर के रौंदने से अधेड़ की मौत के घटना की सूचना तत्काल आसपास के लोगों ने कोतवाली को दी । कोतवाली पास ही में होने के बावजूद काफी देर तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी । जिसके कारण घटों तक शव सड़क पर लावारिस पड़ा रहा। इस दौरान हादसे की खबर इंटरनेट मिडिया पर पूरे जनपद में वायरल हो गई । उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक की शांति व्यवस्था ड्यूटी में वह क्षेत्र में भ्रमण पर थे।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद में पड़ी थी खिलाफत और असहयोग आंदोलन की नींव
