मुरादाबाद : निपुण भारत मिशन से दक्ष हो रहे 50 हजार से अधिक विद्यार्थी
मुरादाबाद,अमृत विचार। सरकारी प्राथमिक स्कूलों के गरीब विद्यार्थियों को निपुण भारत मिशन के माध्यम से दक्ष बनाया जा रहा है। इनमें पढ़ने-लिखने और अंक गणित को सीखने की क्षमता विकसित की जा रही है। जिले में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी इस रुचिकर विधा का लाभ पा रहे हैं। निपुण भारत मिशन का पूरा नाम …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सरकारी प्राथमिक स्कूलों के गरीब विद्यार्थियों को निपुण भारत मिशन के माध्यम से दक्ष बनाया जा रहा है। इनमें पढ़ने-लिखने और अंक गणित को सीखने की क्षमता विकसित की जा रही है। जिले में 50 हजार से अधिक विद्यार्थी इस रुचिकर विधा का लाभ पा रहे हैं।
निपुण भारत मिशन का पूरा नाम नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी है। योजना का मकसद सक्षम वातावरण बनाना है। इसके माध्यम से आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता ज्ञान छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 5 जुलाई 2021 को शुरू किए गए अभियान का लाभ जिले में कक्षा तीन स्तर तक पढ़ने वाले 50 हजार से अधिक बच्चों को मिल रहा है। 2026-27 तक हर बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने-लिखने व अंकगणित को सीखने की क्षमता विकसित करना है। इसका क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग कर रहा है।
इन पर फोकस
- बच्चों का शारीरिक-मानसिक विकास
- व्यायाम, खेल और स्वच्छता के पहलू
- वस्तुओं, खिलौनों आदि को व्यवस्थित ढंग से रखना
- बच्चों की सामाजिक व भावनात्मक प्रगति
- बच्चों को कहानियां बनाने के लिए प्रोजेक्ट एवं टास्क देना
- आकलन के लिए श्रव्य दृश्य उपकरणों का निर्माण
विषय को सरल बनाने से विद्यार्थियों की बढ़ती है रुचि
राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में चयनित प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बस्तौर विकास खंड कुंदरकी की सहायक अध्यापिका तृप्ति शर्मा का कहना है कि नए व रोचक तरीके से बच्चों को पढ़ाकर उनकी जिज्ञासा बढ़ाती हैं। छात्र-छात्राएं उनके सिखाए पाठ को आसानी से समझते हैं।
निपुण भारत मिशन में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का ज्ञान दिया जा रहा है। 2026-27 तक हर बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने-लिखने व अंकगणित को सीखने की क्षमता विकसित की जा रही है। छात्रों के साथ ही ऐसे शिक्षकों को प्रोत्साहित कर मिशन को सफल बनाया जा रहा है। -बुद्ध प्रिय सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में पड़ी थी खिलाफत और असहयोग आंदोलन की नींव
