अमरोहा : मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
हसनपुर(अमरोहा),अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को भोर से ही शिवालयों में शिवभक्तों का आना लगा रहा। मंदिरों में शिव भक्तों ने विधि विधानपूर्वक भोले की पूजा-अर्चना की। सोमवार को मंदिरों को पत्तियों, फूलों से सजाया गया। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को हसनपुर के श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर भक्तों ने बृजघाट …
हसनपुर(अमरोहा),अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को भोर से ही शिवालयों में शिवभक्तों का आना लगा रहा। मंदिरों में शिव भक्तों ने विधि विधानपूर्वक भोले की पूजा-अर्चना की। सोमवार को मंदिरों को पत्तियों, फूलों से सजाया गया।
पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को हसनपुर के श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर भक्तों ने बृजघाट से गंगाजल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं अन्य प्रमुख मंदिरों में में भी सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव का जलाभिषेक किया। श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर सहित कई छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
इस मौके पर कई मंदिरों में रूद्राभिषेक व भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाएं, बच्चों के साथ बुजुर्ग श्रद्धालु भी शामिल हुए। पालिका अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह अपनी टीम के साथ मंदिरों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर के दिशा निर्देश दिए। शिवाला मंदिर सहित नगर के कई प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : निपुण भारत मिशन से दक्ष हो रहे 50 हजार से अधिक विद्यार्थी
