बहराइच : जलाभिषेक के लिए आए युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिवार ने लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रूपईडीहा कस्बा निवासी एक युवक रविवार रात को जलाभिषेक के लिए जंगली नाथ मंदिर आया था। सोमवार सुबह उसका शव मटेरा थाना क्षेत्र में धोबिनपुरवा गांव के पास पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस सड़क हादसे …

बहराइच, अमृत विचार। रूपईडीहा कस्बा निवासी एक युवक रविवार रात को जलाभिषेक के लिए जंगली नाथ मंदिर आया था। सोमवार सुबह उसका शव मटेरा थाना क्षेत्र में धोबिनपुरवा गांव के पास पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस सड़क हादसे में मौत की आशंका जता रही है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रूपईडीहा कस्बा निवासी विशाल कश्यप (32) पुत्र छेदी कश्यप रविवार शाम को घर से मंदिर के लिए रवाना हुआ। परिवार के लोगों ने बताया कि नानपारा के शिव नगर में स्थित जंगली नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशाल रविवार शाम को रवाना हुआ। विशाल मंदिर पहुंचा या नहीं, लेकिन उसका शव मंदिर से चार किलोमीटर दूर मटेरा थाना क्षेत्र के धोबिनपुरवा गांव के पास सोमवार सुबह पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी गई। परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए।

परिवार के लोगों ने विशाल की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर मामला दबाने का भी आरोप लगाया। थानाध्यक्ष राम दवन मौर्या ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना को लेकर लेकर परिवार के लोग काफी नाराज दिखे।

यह भी पढ़ें –कानपुर : हैलट अस्पताल की फीवर ओपीडी में पहुंचे 300 से अधिक मरीज, जेआर की संख्या बढ़ाई

संबंधित समाचार