बरेली: एसपी सिटी ने मंदिरों में किया निरीक्षण, दिए ये दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को भी शिवालयों में भारी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के सम्मुख हाजिरी लगाई। इस मौक् पर पुलिस अधीक्षक नगर बरेली रविंद्र कुमार द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दिन जनपद के विभिन्न मंदिरों पर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर …

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को भी शिवालयों में भारी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के सम्मुख हाजिरी लगाई। इस मौक् पर पुलिस अधीक्षक नगर बरेली रविंद्र कुमार द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दिन जनपद के विभिन्न मंदिरों पर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।

इस दौरान ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चेक कर सतर्कता से डयूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा कांवड़ मार्गों बदायूं रोड, रामपुर रोड, दिल्ली-लखनऊ हाइवे व फरीदपुर-शाहजहांपुर पर भी भ्रमण किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहते हुए कांवड़ियों के जत्थों को पुलिस स्कॉट से एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्वांइट टू प्वांइट सकुशल पास कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा रुट डायवर्जन हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्रावण मास के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बने सब कंट्रोल रुम को भी चेक किया गया। सभी मंदिरों पर जलाभिषेक शांति पूर्ण तरीके से हो रहा है। इस दौरान कांवड़ियों से भी बातचीत की गई एवं उनको कावंड़ यात्रा हेतु हेल्पलाइन नम्बर 7983560365 की जानकारी दी गयी। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई समस्या हो तो इस नम्बर पर सम्पर्क कर मदद ले सकते है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में भी दिख रहा सावन का असर, मरीजों की संख्या में कमी

संबंधित समाचार