मेडागास्कर में आगजनी और हमले में 32 की मौत, हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से अपराधियों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एंटानानैरिवो। पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानैरिवो से लगभग 100 किलो मीटर पश्चिम में अंकाज़ोबे के मालागासी जिला के एक गाँव में आगजनी और हमले में कुल 32 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री रिचर्ड राकोतोनिरिना ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“ शुक्रवार को घटित हुई घटना में …

एंटानानैरिवो। पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानैरिवो से लगभग 100 किलो मीटर पश्चिम में अंकाज़ोबे के मालागासी जिला के एक गाँव में आगजनी और हमले में कुल 32 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री रिचर्ड राकोतोनिरिना ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“ शुक्रवार को घटित हुई घटना में 32 लोगों की जान चली गयी। इस हमले के अपराधियों का पता लगाने के काम में हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया।”

एक सूत्र ने बताया कि हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं। उनका इलाज अंकाज़ोबे के अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक को एंटानानारिवो ले जाया गया था। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बात करने वाले सूत्र ने कहा कि पीड़ितों के सात घर हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे और यहां तक कि नवजात भी शामिल हैं। उन्होंने एक घर में फर्श पर शरण ली और पथराव से लड़ने की कोशिश की।

तीन एके-47 राइफल, एक एमएएस-36 राइफल और आठ शॉटगन से लैस हमलावरों ने घरों को जला दिया। उन्होंने पीड़ितों को घरों बंद कर दिया और भागने की कोशिश करने वालों को गोली मार दी। मेगाडस्क के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने रविवार को पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कृत्य की निंदा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अपराध करने वालों की तलाश की जा रही है और उन्हें कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- ‘2019 ईस्टर संडे’ हमलों के अपराधी अभी भी राजनीति में लगे हुए : कार्डिनल रंजीथ

संबंधित समाचार